AMIT LEKH

Post: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की एकमा में हुई शुरुआत

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की एकमा में हुई शुरुआत

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :

10 से 27 फ़रवरी तक खिलायी जाएगी दवा 

अभियान की औपचारिक शुरुआत सीओ अमलेश कुमार ने अपनी लंबाई नपवाकर और स्वयं दवा का सेवन कर की

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख
एकमा, (संवाददाता)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ अमलेश कुमार, सीएचसी के चिकित्सक कौशलेंद्र कुणाल, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक वाहिद अख्तर, बीसीएम प्रियंका कुमारी, वीबीडी सुपरवाइजर सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रभारी जिला मलेरिया पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।

फोटो : संवाददाता

अभियान की औपचारिक शुरुआत सीओ अमलेश कुमार ने अपनी लंबाई नपवाकर और स्वयं दवा का सेवन कर की। उन्होंने प्रखंड व नगरवासियों से अपील की कि फाइलेरिया उन्मूलन में सहयोग के लिए दवा अवश्य खाएं, क्योंकि यह रोग लंबे समय तक अनदेखा करने पर गंभीर रूप ले सकता है। सीओ अमलेश कुमार ने बताया कि यह अभियान 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा।

छाया : अमिट लेख

यह भारत सरकार के राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का हिस्सा है। अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्ता एवं जीविका दीदी घर-घर जाकर लोगों को डीईसी और अल्बेंडाजोल की दवा खिलाएंगी। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी यह दवा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि गर्भवती महिलाओं, दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं दी जाएगी। अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मियों ने स्वयं दवा का सेवन कर जन-जागरूकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Recent Post