AMIT LEKH

Post: पेराई सत्र 2025-26 को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी ढंग से सफल बनाएं : जिला पदाधिकारी

पेराई सत्र 2025-26 को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी ढंग से सफल बनाएं : जिला पदाधिकारी

बेतिया से उप संपादक का चश्मा : 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेराई सत्र 2025-26 के दौरान चीनी मिलों के परिचालन, ईख आपूर्ति एवं मूल्य भुगतान की हुई समीक्षा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में पेराई सत्र 2025-26 के दौरान चीनी मिलों के परिचालन, ईख आपूर्ति एवं मूल्य भुगतान की समीक्षा को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई।

फोटो : अमिट लेख

बैठक में चीनी मिलों द्वारा किसानों को किए गए ईख मूल्य भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई, जिसमें हरिनगर चीनी मिल द्वारा 99.76 प्रतिशत, बगहा चीनी मिल द्वारा 95.67 प्रतिशत, लौरिया चीनी मिल द्वारा 83.73 प्रतिशत, नरकटियागंज चीनी मिल द्वारा 83.12 प्रतिशत एवं मझौलिया चीनी मिल द्वारा 80.18 प्रतिशत भुगतान किए जाने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने संबंधित मिल प्रबंधन को शीघ्र शेष बकाया राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया। बैठक में चीनी मिलों द्वारा क्रय किये जा रहे गन्ना की समीक्षा के क्रम मे पाया गया कि किसानों को किए गए ईख मूल्य भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई, जिसमें हरिनगर चीनी मिल द्वारा 98.01 लाख क्विंटल , बगहा चीनी मिल द्वारा 65.30 लाख क्विंटल , लौरिया चीनी मिल द्वारा 24.96.लाख क्विंटल , नरकटियागंज चीनी मिल द्वारा 76.70 लाख क्विंटल एवं मझौलिया चीनी मिल द्वारा 44.29. लाख क्विंटल कुल पश्चिम चम्पारण जिले मे अब तक 309.269 लाख केतल गन्ने कि खरीद चीनी मिलो द्वारा कि जा चुकी हैं। वहीं पेराई सत्र मे 2025-26 मे मंझोलिया चीनी मिल द्वारा 3.84 लाख क्विंटल, लौरिया चीनी मिल द्वारा 2.21 लाख क्विंटल, बगहा चीनी मिल द्वारा 6.92 लाख क्विंटल, हरिनगर चीनी मिल द्वारा 10.56 लाख क्विंटल एवं नरकटियागंज चीनी मिल द्वारा 7.86 लाख क्विंटल कुल 31.39 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया जा चूका हैं। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी चीनी मिलों को निर्देश दिया गया कि ओवरलोडेड वाहनों से गन्ने का परिवहन नहीं किया जाय। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं चीनी मिल प्रबंधन को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पेराई सत्र 2025-26 को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी ढंग से सफल बनाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा ईंख पदाधिकारियो को निर्देश देते हुआ कहा कि गुड़ इकाई अनुज्ञप्ति के सन्दर्भ मे विभागीय अनुदेशों के अलोक मे अनुज्ञप्ति निर्गमन कि कार्रवाई करें। समीक्षा के क्रम में चीनी मिलो को प्रदुषण सम्बन्धी अनुदेशों के अनुरूप मिल संचालन का निदेशक जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। बैठक में श्रीमती ऋतु रानी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अतनु दत्ता,पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), बेतिया, रेमन्त झा, सहायक ईखायुक्त, उत्तर बिहार, मुजफ्फरपुर, श्रीराम सिंह, ईख पदाधिकारी, रामनगर अंचल, राम ईश्वर प्रसाद, सहायक निदेशक, ईंख विकास, बेतिया, अरविन्द कुमार, सहायक निदेशक, ईख विकास, बगहा, हरिकिशोर द्विवेदी, निरीक्षक, माप-तौल, बी.एन. त्रिपाठी, बगहा चीनी मिल प्रतिनिधि, के.एस. ढाका, नरकटियागंज चीनी मिल प्रतिनिधि, के.पी. सिंह, हरिनगर चीनी मिल प्रतिनिधि, बी. क़े. सिंह , लौरिया चीनी मिल प्रतिनिधि, शैलेन्द्र कुमार, महाप्रबंधक, मझौलिया चीनी मिल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post