AMIT LEKH

Post: बहुआर पुलिस ने भारत नेपाल सीमा पर चलाया चेकिंग अभियान

बहुआर पुलिस ने भारत नेपाल सीमा पर चलाया चेकिंग अभियान

महराजगंज जनपद से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :

मदार स्थान मेले को लेकर व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई

इस दौरान सीमा पार से आने जाने वाले सभी व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल की गई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। पुलिस अधीक्षक महराजगंज, सुमेंद्र मीणा के निर्देश पर बुधवार को भारत नेपाल सीमा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

फोटो : चिश्ती

यह अभियान मदार स्थान मेल को देखते हुए बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में झूलनीपुर और बहुआर क्षेत्र में चलाया गया। इस दौरान सीमा पार से आने जाने वाले सभी व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल की गई।

छाया : अमिट लेख

पुलिस टीम ने बाइक सहित अन्य सभी वाहनों और पैदल यात्रियों को रोककर बारीकी से जांच की। विशेष रूप से नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले लोगों की कड़ाई से जांच की गई। जांच पड़ताल पूरी होने के बाद ही उन्हें भारतीय क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दी गई।

छाया : अमिट लेख

चौकी प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस और एसएसबी द्वारा मदार स्थान मेले की भीड़ को देखते हुए जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमा पार करने वाले हर व्यक्ति और वाहन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

छाया : अमिट लेख

यातायात नियमों का पालन कराने और अपराध नियंत्रण के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । जिस में ड्राइविंग लाइसेंस आरसी बीमा जैसे दस्तावेजों की जांच की गई । बिना हेलमेट सीट बेल्ट ट्रिपल राईडिंग और नशे में गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई की गई।

छाया : अमिट लेख

साथ ही वाहन चालकों को जागरूक किया गया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस मौके पर उपनिरीक्षक कपिल प्रजापति, अंकित यादव, सरफुद्दीन, आनंद यादव, शिव प्रताप सिंह, प्रखर कुशवाहा, मनीष यादव, सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent Post