AMIT LEKH

Post: VB G RAM G योजना के तहत जल संसाधन विभाग की योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न

VB G RAM G योजना के तहत जल संसाधन विभाग की योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

28 फरवरी तक पोर्टल अपडेट के निर्देश

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। VB G RAM G योजना के अंतर्गत अभिसरण (Convergence) के माध्यम से जल संसाधन विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

फोटो : मोहन सिंह

बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त, काजले।वैभव नितिन ने की, जिसमें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, G RAM G, जल संसाधन विभाग के सभी कार्यपालक अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता, G RAM G उपस्थित रहे। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता तथा समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उप विकास आयुक्त महोदय ने निर्देशित किया कि जल संसाधन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध कराई गई सभी योजनाओं की प्रविष्टि युक्तधारा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से की जाए तथा उपलब्ध आंकड़ों का आपसी मिलान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की विसंगति की संभावना समाप्त हो सके। साथ ही, गन्ना विभाग के अंतर्गत जल क्षेत्र में आने वाले जल स्रोतों, चौर एवं अन्य जल निकायों के विकास से संबंधित योजनाओं का पंचायतवार संकलन कर उन्हें युक्तधारा पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश दिया गया। बैठक में यह भी कहा गया कि अब तक की प्रविष्टियों के आलोक में यदि कोई योजना छूट गई हो, तो उसे चिन्हित कर तत्काल पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए, जिससे सभी योजनाओं का समग्र एवं अद्यतन डाटा उपलब्ध हो सके। उप विकास आयुक्त महोदय ने स्पष्ट किया कि उपर्युक्त सभी कार्यों को हर हाल में दिनांक 28 फरवरी तक पूर्ण किया जाना अनिवार्य है, ताकि राज्य स्तर पर समेकित प्रतिवेदन समय पर तैयार किया जा सके। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाते हुए कार्यों की नियमित निगरानी करें तथा प्रगति से समय-समय पर अवगत कराते रहें, ताकि योजनाओं का लाभ अधिकतम किसानों एवं ग्रामीण समुदायों तक प्रभावी ढंग से पहुँच सके।

Leave a Reply

Recent Post