AMIT LEKH

Post: पूर्व आईएएस के घर में केयरटेकर ने लगाई फांसी

पूर्व आईएएस के घर में केयरटेकर ने लगाई फांसी

पटना से हमारे विशेष ब्यूरो का संकलन :

सम्भावना : प्यार में नाकामी के बाद उठाया खौफनाक कदम

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में एक पूर्व आईएएस (IAS) अधिकारी के आवास पर तैनात 21 वर्षीय केयरटेकर तुषार कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वैशाली के रहने वाले तुषार ने घर के खुले हिस्से में लोहे की रॉड के सहारे फंदा बनाया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक (FSL) टीम मौके पर पहुंची और मौत के कारणों की वैज्ञानिक पुष्टि के लिए आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजनों के अनुसार, इस आत्मघाती कदम के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तुषार अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम करता था, लेकिन हाल ही में युवती की शादी कहीं और तय हो जाने की जानकारी मिलने के बाद से वह गहरे मानसिक तनाव में था। परिजनों का दावा है कि इसी आहत मन स्थिति के कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया। अगमकुआं थाना पुलिस ने फिलहाल इस मामले में यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों के बयानों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले के हर पहलू को सुलझाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Recent Post