AMIT LEKH

Post: पटना : फिर गरजी पुलिस की बंदूक, हथियार के बल पर फसल लूटने पहुंचे अपराधी को मारी गोली

पटना : फिर गरजी पुलिस की बंदूक, हथियार के बल पर फसल लूटने पहुंचे अपराधी को मारी गोली

पटना से हमारे विशेष संवाददाता की रिपोर्ट :

अपराधियों के द्वारा फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और इस दौरान दोनों तरफ से कई गोलियां चलीं

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। बिहार में इन दिनों अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है और जरूरत पड़ने पर अपराधियों को गोली मारने से भी परहेज नहीं कर रही। एक बार फिर पटना की पुलिस ने मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली मारी साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है। पुलिस ने यह एनकाउंटर पटना के पंडारक थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में की जहां ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा। बाढ़ के एसडपीओ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि गुप सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी पंडारक के दियारा क्षेत्र में फसल की जबरन कटाई करने के इरादे से हथियार के साथ पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और STF की एक टीम कार्रवाई करने के लिए पहुंची जहां घेराबंदी करते ही अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों के द्वारा फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और इस दौरान दोनों तरफ से कई गोलियां चलीं। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग में पुलिस की तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ जबकि एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल अपराधी समेत 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही उनके पास से चार हथियार भी बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस FSL की मदद से साक्ष्य इकठ्ठा करने में जुट गई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से स्थानीय लोगों ने राहत की साँस ली।

Leave a Reply

Recent Post