AMIT LEKH

Post: विशेष अभियान में शूटरों ने 70 नीलगायों को मार गिराया

विशेष अभियान में शूटरों ने 70 नीलगायों को मार गिराया

छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन : 

फुचटी कला व आमडाढ़ी पंचायतों में नीलगाय नियंत्रण विशेष अभियान में शूटरों ने 70 नीलगायों को मार गिराया 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

के. के. सिंह सेंगर

– अमिट लेख
एकमा, (सारण)। किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रही नीलगायों से राहत दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के तहत एकमा प्रखंड में विशेष अभियान चलाया गया।

फोटो : अमिट लेख

मंगलवार को प्रखंड के फुचटी कला व आमडाढ़ी पंचायतों क्षेत्र में वन विभाग की निगरानी में वाइल्ड लाइफ ट्रैंक्विलाइजर फोर्स के विशेषज्ञ शूटर नवाब शफत अली खान, वनपाल प्रतीक्षा सिंह, वनरक्षी शुभम कुमार सिंह, वनकर्मी मनोरंजन कुमार सिंह, कुमुद कुमार, आकाश कुमार आदि की टीम ने कार्रवाई करते हुए 70 नीलगायों को मार गिराया। देर शाम तक आमडाढ़ी पंचायत के विभिन्न गांवों के चंवर, खेतों एवं बगीचों में हैदराबाद के शूटर एवं वन अधिकारियों के साथ मुखिया प्रतिनिधि भरत सिंह, उप मुखिया अजीत ठाकुर, वनकर्मी मनोरंजन कुमार सिंह आदि नीलगायों की खोज करने एवं उन्हें निशाना बनाने के लिए भ्रमण करते नजर आए। इस दौरान आमडाढ़ी पंचायत में 20 व फुचटीकला पंचायत में 50 सहित कुल 70 नीलगायों को निशाना बना कर मार गिराया गया। शूटर टीम ने बताया कि मारी गई नीलगायों को सुरक्षित तरीके से दफनाया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की बीमारी या संक्रमण फैलने की आशंका न रहे। वहीं फुचटी कला पंचायत के मुखिया महेश्वर राय ने बताया कि ग्रामीणों और किसानों के आग्रह पर फसलों को बचाने के लिए संबंधित विभाग को आवेदन दिया गया था, क्योंकि नीलगायों के झुंड खेतों में घुसकर तैयार फसलों को लगातार बर्बाद कर रहे थे। मुखिया के आवेदन के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए यह अभियान चलाया। इस दौरान वन विभाग के कर्मियों के साथ पवन कुमार सिंह, हीरा सिंह, सुदामा मिश्र, सुरेश राय उर्फ काका, जोगिंदर तिवारी, मिथिलेश राय, अवधेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, वाल्मीकि शर्मा, दुर्गा सिंह, रामलायक सिंह, राजेंद्र राय, कन्हैया सिंह, प्रहलाद राय, अजित प्रसाद, बमभोला, नगनारायण राय आदि मौजूद रहे। अभियान के बाद किसानों में खुशी देखी गई। किसानों का कहना है कि नील गायों के आतंक से वे लंबे समय से परेशान थे और मेहनत से उगाई गई फसल अक्सर नष्ट हो जाती थी। अब उन्हें उम्मीद है कि उनकी फसल सुरक्षित रहेगी और मेहनत का सही फल मिलेगा।

Leave a Reply

Recent Post