AMIT LEKH

Post: नगर पंचायत एकमा बाजार में नल-जल योजना की जांच, घर-घर सर्वे शुरू

नगर पंचायत एकमा बाजार में नल-जल योजना की जांच, घर-घर सर्वे शुरू

छपरा से उप-संपादक का संकलन :

नल-जल योजना की जमीनी स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से विशेष जांच टीम द्वारा घर-घर सर्वे किया जा रहा है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
एकमा, (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार क्षेत्र में नल-जल योजना की जमीनी स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से विशेष जांच टीम द्वारा घर-घर सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान पाइपलाइन कनेक्शन और पानी की गुणवत्ता की जांच की गई। जांच टीम ने विशेष रूप से उन घरों पर ध्यान दिया, जहां अब तक पानी नहीं पहुंच रहा है या पाइपलाइन खराब है। साथ ही यह भी देखा गया कि किन वार्डों में अभी तक पानी की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं हो पा रही है। निरीक्षण के दौरान बोरिंग मोटर की मरम्मत, टूटी-फूटी पाइप तथा पाइपलाइन में हो रही लीकेज की भी जांच की गई। स्थानीय निवासियों से अपील की गई कि यदि उनके क्षेत्र में नल-जल योजना के तहत पानी नहीं मिल रहा है तो इसकी सूचना अपने वार्ड पार्षद या नगर पंचायत कार्यालय को दें। जांच टीम में नगर विकास सह आवास विभाग की सहायक अभियंता सोनी शर्मा, जेई लालू कुमार, वार्ड पार्षद राकेश कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे। टीम ने विशेष रूप से वार्ड संख्या 15 में निरीक्षण किया।

Comments are closed.

Recent Post