छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन :
बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि दोनों पंचायतों में कुल पांच उम्मीदवार मैदान में हैं और मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
एकमा, (सारण)। एकमा प्रखंड के अतरसन व बलिया पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में कुल 2842 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बलिया पंचायत के मध्य विद्यालय परिसर में तीन तथा अतरसन पंचायत के पैक्स गोदाम परिसर में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि दोनों पंचायतों में कुल पांच उम्मीदवार मैदान में हैं और मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि मतदान संपन्न होने के बाद 18 मार्च को ही शाम में प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में मतगणना कराई जाएगी। इसके लिए दो टेबल लगाए गए हैं और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
एकमा, (सारण)।








