AMIT LEKH

Post: निशांत अभी बच्चा है, डिप्टी सीएम बनाये जाने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा

निशांत अभी बच्चा है, डिप्टी सीएम बनाये जाने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा

पटना से हमारे विशेष संवाददाता की रिपोर्ट : 

बिहार विधानसभा में एनडीए विधायक दल की बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से चुना गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। बिहार विधानसभा में एनडीए विधायक दल की बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से चुना गया। सम्राट चौधरी एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद लोक भवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। अब सम्राट चौधरी आज लोक भवन में सीएम पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के चुने जाने के बाद भाजपा में हर्ष का माहौल है वहीं अभी डिप्टी सीएम के नाम की जानकारी नहीं दी गई है।विधानसभा में एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद बाहर निकले मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। अनंत सिंह ने निशांत के उप मुख्यमंत्री पद के लिए तैयार नहीं होने के सवाल पर कहा कि वह तैयार होंगे और उन्हें होना चाहिए। अनंत सिंह ने कहा कि अगर वह नहीं मानेंगे तो उन्हें हम भी मनाने जायेंगे। अभी वह बच्चा हैं लेकिन मान जायेंगे और उन्हें उप मुख्यमंत्री बनना चाहिए। इस दौरान अनंत सिंह से जब मीडिया ने सवाल किया कि आपने आज नीतीश कुमार से मुलाकात की और उनका चेहरा आज कैसा था तो अनंत सिंह ने कहा कि आज हमारी मुलाकात नहीं हुई और मैंने उनकी तरफ देखा ही नहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे तो बेहतर काम होगा लेकिन बिहार के मालिक अभी भी नीतीश कुमार ही होंगे। नीतीश कुमार जैसा आदेश करेंगे बिहार का विकास उसी तरह से होगा। उन्होंने सीएम नीतीश के दिल्ली जाने से उनकी कमी के सवाल पर कहा कि दिल्ली ही जा रहे हैं, कितना समय लगता है दिल्ली जाने में। वह कहीं दूर नहीं जा रहे हैं बल्कि हमलोगों के साथ ही रहेंगे।

Leave a Reply

Recent Post