महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो का संकलन :
चौकी प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि वे नहर में स्नान करने, मछली पकड़ने अथवा पशुओं को पानी पिलाने के लिए नहर के किनारे जाने से बचें
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बहुआर/खड्डा, (तैयब अली चिश्ती)। गंडक नहर के झूलनीपुर-खड्डा क्षेत्र में घड़ियाल दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गंडक नहर में घड़ियाल देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। इसे देखते हुए नहर के आसपास रहने वाले ग्रामीणों, किसानों तथा पशुपालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

चौकी प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि वे नहर में स्नान करने, मछली पकड़ने अथवा पशुओं को पानी पिलाने के लिए नहर के किनारे जाने से बचें। साथ ही किसी भी व्यक्ति को घड़ियाल दिखाई दे तो तत्काल पुलिस अथवा संबंधित विभाग को इसकी सूचना दें।
प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से कहा है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।








