बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
सार्वजनिक शौचालय और मूत्रालय निर्माण की प्रत्येक योजना के लिए 15 लाख 75 हजार 133 रुपये की राशि की गई है निर्धारित
नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी निविदा प्रपत्र डाउनलोड करने के लिए 7 से 27 जुलाई तक की तिथि की गई है निर्धारित
कार्यादेश जारी होने की तिथि से अगले तीन माह के अंदर में चयनित संवेदक को पूरा करना होगा गुणवत्ता पूर्ण निर्माण
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि छावनी ओवरब्रिज के नीचे तीनों भाग में अर्थात मनुआ पुल, चनपटिया और सिकटा-मैनाटाड़ वाले रूट में एक- एक शौचालय-मूत्रालयों का निर्माण कराया जाएगा। बोर्ड द्वारा पारित योजना के बाद जारी प्रशासनिक स्वीकृति के आधार पर नगर निगम प्रशासन द्वारा इन योजनाओं की निविदा जारी कर दी गई है। महापौर ने बताया कि इच्छुक संवेदकों के द्वारा निविदा प्रपत्र डाउनलोड करने के लिए 7 से 27 जुलाई तक की तिथि निर्धारित की गई है। वही कार्यादेश जारी होने की तिथि से तीन माह के अंदर में चयनित संवेदक को गुणवत्ता पूर्ण निर्माण पूरा करना होगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में शहरी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए नागरिक प्रसाधन से वंचित क्षेत्रों में ऐसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की एक महत्वपूर्ण पहल नगर निगम बोर्ड द्वारा की गई है। महापौर ने बताया कि छावनी चौक से मनुआपुल जाने वाली मुख्य सड़क पर,चनपटिया रोड और सिकटा रोड में स्थित ओवरब्रिज के नीचे तीन आधुनिक शौचालय एवं मूत्रालय निर्माण के लिए ई-टेंडर जारी कर दिया है। यह योजना नगर निगम बोर्ड की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद अमल में लाई जा रही है। जारी निविदा विज्ञप्ति के माध्यम से स्वीकृत इन तीनों योजनाओं की प्राक्कलित लागत प्रत्येक के लिए 15 लाख 75 हजार 133 रुपये निर्धारित की गई है। इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 47 लाख 25 हजार 399 रुपये की लागत से यह निर्माण कार्य कराया जाएगा। महापौर ने बताया कि नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित द्वारा निर्माण एजेंसियों के लिए स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कार्य आवंटन के बाद इसे तीन माह के भीतर पूर्ण करना अनिवार्य होगा।नगर निगम की ओर से जारी टेंडर के साइट से योजना दस्तावेज डाउनलोड करने की अवधि 7 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है। वहीं, प्राप्त निविदाओं की तकनीकी एवं वित्तीय बिड खोलने तथा कार्य आवंटन की प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 को नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित की देखरेख में संपन्न होगी। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताता कि इन शौचालयों के निर्माण से सघन शहरी क्षेत्र शहर में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी और राहगीरों, यात्रियों तथा आसपास के व्यवसायिक क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। महापौर ने बताया कि इन योजनाओं के पूरा हो जाने के पूरा हो जाने पर शहरी स्वच्छता अभियान को भी नई गति देगी।








