AMIT LEKH

Post: उप विकास आयुक्त ने महनाकुली पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

उप विकास आयुक्त ने महनाकुली पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

उप विकास आयुक्त ने केंद्र के समुचित संचालन एवं बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं सेविका को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। उप विकास आयुक्त, काजले वैभव नितिन ने बीते दिवस चनपटिया प्रखंड की महनाकुली पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-144 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पोषण आहार, साफ-सफाई, उपस्थिति पंजी तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उप विकास आयुक्त ने केंद्र के समुचित संचालन एवं बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं सेविका को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंड एवं बाल विकास परियोजना के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Recent Post