AMIT LEKH

Post: छह माह के मासूम को अपनी हीं माँ ने गला रेतकर मारा

छह माह के मासूम को अपनी हीं माँ ने गला रेतकर मारा

फिर एक बार ममता हुई शर्मसार :

मां ने छह माह की बच्ची की गला रेतकर की हत्या, क्रूर मा गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
बेतिया, मोहन सिंह)। चनपटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मा द्वारा अपने ही तीन मासूम बच्चों को नहर में फेंक कर हत्या कर दिए जाने की घटना अभी 48 घंटे हुए ही थे कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़का गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां एक मां द्वारा गुरुवार की रात में अपनी ही छह माह की दुधमुंही बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मृत बच्ची की पहचान सुनील दास की पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। बताया जाता है कि बच्ची का पिता सुनील दास एक सप्ताह पूर्व रोजगार के लिए चंडीगढ़ गया था। इसी बीच गुरुवार की रात उसकी पत्नी सीमा देवी ने कथित रूप से घर में ही बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सब्जी काटने वाला फसूल भी बरामद कर लिया है। मृत बच्ची की दादी सरस्वती देवी के बयान पर गोपालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों के अनुसार सीमा देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ रहती है। उसकी दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पति के साथ वह ससुराल में काफी खुश थी। छह माह पूर्व बच्ची को जन्म देने के बाद उसकी मानसिक स्थिति गड़बड़ हो गयी । पति के पंजाब कमाने चले जाने के बाद वह काफी तनाव में रहने लगी थी। चिकित्सकों का कहना है कि कुछ महिलाओं में प्रसव के बाद हार्मोनल असंतुलन के कारण मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे उनका व्यवहार असामान्य हो सकता है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। फिलहाल आरोपित महिला पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post