AMIT LEKH

Post: मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्धअवस्था में महिला की मौत, पति व ससुर गिरफ्तार

मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्धअवस्था में महिला की मौत, पति व ससुर गिरफ्तार

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

मृत्यु समीक्षा रिर्पोट तैयार करते हुए उक्त शव को निगरानी मे लेकर जी०एम०सी०एच० बेतिया मे पोस्टमार्टम हेतू भेजा गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 25 जून .26 को सुबह समय करीब 06:45 बजें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मझौलिया थानान्तर्गत गढवा बाजरा अंर्तगत एक महिला रेशमा खातुन उम्र करीब 20 वर्ष पति अफरोज आलम सा०- गढवा बाजार थाना मझौलिया जिला प० चम्पारण बेतिया संदिग्ध अवस्था मे मृत्यु हो गई है। उक्त सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त महिला के शव को कब्जे में लेकर एफ०एस०एल० टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात पुलिस पदाधिकारी द्वारा मृत्यु समीक्षा रिर्पोट तैयार करते हुए उक्त शव को निगरानी मे लेकर जी०एम०सी०एच० बेतिया मे पोस्टमार्टम हेतू भेजा गया। तत्पश्चात उक्त महिला के परिजन के द्वारा प्राप्त आवेदन पर मझौलिया थाना कांड संख्या-566/26 दिनांक-25.06.26 धारा-80(2)/3(5) बी.एन.एस. दर्ज करते हुए त्वरित कारवाई कर नामजद प्राथमिकी अभि० पति 1. अफरोज आलम उम्र करीब 22 वर्ष पे0 खेदु देवान ससुर 02.खेदु देवान उम्र करीब 50 वर्ष पे० हसमुद्दीन साह दोनो सा० गढवा बाजार वार्ड न० 07 थाना मझौलिया जिला प० चम्पारण बेतिया को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अपराधियों का नाम पता :

01.अफरोज आलम उम्र करीब 22 वर्ष पे० खेदु देवान
02.खेदु देवान उम्र करीब 50 वर्ष पे0 हसमुद्दीन साह
दोनो सा० गढवा बाजार वार्ड न० 07 थाना मझौलिया
जिला प० चम्पारण है।

Comments are closed.

Recent Post