AMIT LEKH

Post: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले के विरोध में एकमा में निकला कैंडल मार्च

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले के विरोध में एकमा में निकला कैंडल मार्च

छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन :

कैंडल मार्च के साथ हीं रेलवे स्टेशन परिसर में हुई नुक्कड़ सभा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

एकमा, (सारण)। भरत तिवारी एनकाउंटर मामले के विरोध में गुरुवार की शाम एकमा बाजार में विभिन्न समाज के लोगों, छात्र-युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की।

फोटो : संवाददाता

कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। कैंडल मार्च की शुरुआत हंसराजपुर स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री राम बहादुर सिंह के स्मारक स्थल से हुई। इसके बाद मार्च एकमा बाजार के प्रमुख मार्गों से होते हुए दुर्गा स्थान, स्टेशन रोड, हंसराजपुर, सोनार पट्टी होते हुए एकमा रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित परिसर पहुंचा। रेलवे स्टेशन परिसर में कैंडल मार्च एक नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी सेनानी एवं पूर्व जिला पार्षद सुदामा तिवारी, भाजपा नेता अविनाश चंद्र उपाध्याय, बंटी ओझा, शिक्षक नेता मंजीत कुमार तिवारी, नीरज दुबे सहित अन्य वक्ताओं ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। वक्ताओं ने सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया तथा न्याय के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों, छात्र-युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Recent Post