AMIT LEKH

Post: पृथ्वी मिसाइल और तेजस फाइटर विमान के प्रतिरूप में बने ताजिए रहे आकर्षण का केंद्र

पृथ्वी मिसाइल और तेजस फाइटर विमान के प्रतिरूप में बने ताजिए रहे आकर्षण का केंद्र

छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन : 

तेजस फाइटर विमान मॉडल के ताजिया का निर्माण करने वाले मुख्य कारीगर परवेज अख्तर ने बताया कि उन्होंने राफेल विमान के स्वरूप का ताजिया का निर्माण किया था

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
एकमा, (सारण)। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकाले गए मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के नंदपुर तथा प्रखंड के नवतन गाछी के समीप विभिन्न अखाड़ों और गांवों के ताजिया पहुंचे।

फोटो : संवाददाता

यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया गया।इस दौरान गंजपर गांव की ओर से तैयार की गई ‘पृथ्वी मिसाइल’ तथा मांझी इलाके के अरियांव गांव की ‘तेजस फाइटर विमान’ की आकर्षक प्रतिकृतियां लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

छाया : अमिट लेख

दोनों कलाकृतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ी और उनकी कलात्मकता की जमकर सराहना की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इन अनूठे प्रतिरूपों को उत्सुकता से देखा और अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

छाया : अमिट लेख

तेजस फाइटर विमान मॉडल के ताजिया का निर्माण करने वाले मुख्य कारीगर परवेज अख्तर ने बताया कि उन्होंने राफेल विमान के स्वरूप का ताजिया का निर्माण किया था।

छाया : अमिट लेख

पूरे जुलूस मार्ग पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल एवं दंडाधिकारी लगातार मुस्तैद रहे, जिसके बीच मुहर्रम का ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Recent Post