पटना से हमारे विशेष ब्यूरो की रिपोर्ट :
सम्राट चौधरी में हिम्मत है तो जवाब दें’, रिशु श्री केस पर तेजस्वी यादव ने सीएम से पूछे 20 सवाल
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को कथित रिशु श्री मामले को लेकर एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में केवल छोटे अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि “बड़ी मछलियों” को बचाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से 20 सवाल पूछते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे बिहार की जनता एनडीए सरकार से जवाब चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो सरकार भ्रष्टाचार पर “जीरो टॉलरेंस” की बात करती है, उसी के कार्यकाल में लगातार एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे हैं। उनका कहना था कि अगर निष्पक्ष जांच हो तो “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा। राजद नेता ने दावा किया कि बिहार की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य पर कर्ज बढ़ रहा है, खजाना खाली हो चुका है और छात्रवृत्ति, पेंशन तथा किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है, जबकि आम जनता परेशान है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में नेतृत्व कमजोर है और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में वही पुरानी व्यवस्था कायम है और बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है।








