छपरा से हमारे उप-संपादक की रिपोर्ट :
आज बलिया जिले के रसड़ा के नागपुर में होगा भव्य रोट पूजन समारोह, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
रिपोर्ट : के. के. सिंह सेंगर
छपरा/एकमा/मांझी, (सारण)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र स्थित नागपुर में आयोजित श्री श्री 1008 श्रीनाथ बाबा रोट पूजन समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार की सुबह सारण जिले के एकमा प्रखंड अंतर्गत नचाप गांव से सेंगर वंशीय राजपूतों एवं नाथ बाबा के श्रद्धालुओं का वाहनों का काफिला श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ।

श्रद्धालुओं ने यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व श्रीनाथ बाबा का स्मरण कर आयोजन की सफलता एवं सभी श्रद्धालुओं के मंगलमय यात्रा की कामना की। काफिले का नेतृत्व भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह, शिक्षक व के. के. सिंह सेंगर, जितेंद्र सिंह ‘मुन्ना’, शशि सिंह, भुईली निवासी चितरंजन सिंह तथा राजीव सिंह ‘पप्पू’ ने किया।

श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच रसड़ा स्थित पूजन स्थल के लिए प्रस्थान किया। इससे पूर्व नचाप गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं एवं नाथ भक्तों के बीच निमंत्रण-पत्र वितरित कर उन्हें 29 जून 2026 (सोमवार) को रसड़ा स्थित श्रीनाथ बाबा रोट पूजन समारोह में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।
आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन प्रातः 6:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक चलेगा, जिसमें विशेष रोट पूजन, आरती, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीनाथ बाबा का दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई।

आयोजन की तैयारियों के क्रम में श्रद्धालुओं का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व में रसड़ा स्थित श्रीनाथ बाबा रोट पूजन स्थल पहुंचा था, जहां उन्होंने आयोजन स्थल का भ्रमण कर तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजन स्थल पर मत्था टेककर आयोजन की सफलता की कामना की तथा स्थानीय आयोजकों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।

इस आयोजन में शामिल होने के साथ रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में मुकेश कुमार सिंह, चितरंजन सिंह, कमल कुमार सिंह सेंगर, राजीव कुमार सिंह पप्पू, योगेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह मुन्ना, राकेश सिंह, विकेश तिवारी, मनोज सिंह,
मुन्ना सिंह, शैलेन्द्र सिंह, धनंजय सिंह, प्रो. अजय कुमार सिंह, सुमन कुमार सिंह, भरत सिंह, स्वामीनाथ सिंह, योगेंद्र सिंह, ललन सिंह, हरिशंकर सिंह, उपेन्द्र सिंह, शशि कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह, मुकेश सिंह,
मुकेश्वर कुमार सिंह मुन्ना, नरेंद्र सिंह, सचिन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं से धार्मिक उत्साह एवं आस्था के साथ समारोह में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।








