बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
पुलिस अधीक्षक ने किया यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 03 जुलाई 26 को पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया कुमार गौतम के द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था/ विधि व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर प्रतिनियुक्त यातायात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था/ विधि व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति, यातायात संचालन/विधि व्यवस्था के दौरान, आमजन की सुविधा, सड़क सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्ष ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्थानीये व्यक्तियों एवं दुकानदारों से ट्रैफिक व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था के संबंध में आवश्यक विमर्श किया। इसके अतिरिक्त निर्धारित ड्यूटी स्थल पर प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी एवं कर्मियों को समय से उपस्थित रहकर पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ यातायात संचालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा आम नागरिकों के साथ विनम्र एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि व्यस्त चौक-चौराहों पर यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न न हो तथा आमजन को निर्बाध एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग को बढ़ावा देने तथा नो-पार्किंग एवं अन्य यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने पर बल दिया।
पश्चिम चंपारण पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
*बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था के संधारण में अपने सर्वोत्कृष्ट स्तर के लिए प्रतिबद्ध है*








