AMIT LEKH

Post: रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बी.एड. प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बी.एड. प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन : 

परीक्षा में प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और पूरे अनुशासन के साथ अपनी व्यावहारिक दक्षता का प्रदर्शन किया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

एकमा, (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के अधीन संचालित रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एकमा में बी.एड. सत्र 2025–2027 के प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं सफलता पूर्वक संपन्न हुई।

फोटो : संवाददाता

परीक्षा में प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और पूरे अनुशासन के साथ अपनी व्यावहारिक दक्षता का प्रदर्शन किया। प्रायोगिक परीक्षा का संचालन कॉलेज के सचिव ई. जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में किया गया। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा प्रशिक्षुओं के व्यावहारिक कौशल, शिक्षण शैली तथा विषय-वस्तु की समझ का समग्र मूल्यांकन करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

छाया : अमिट लेख

इसके जरिए भावी शिक्षकों की शिक्षण क्षमता एवं व्यवहारिक दक्षता का आकलन किया जाता है। कॉलेज के प्राचार्य ने परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन पर सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रायोगिक परीक्षाएं प्रशिक्षुओं के आत्मविश्वास एवं शिक्षण कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस मौके पर नागेंद्र कुमार सिंह, अनूप कुमार आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments are closed.

Recent Post