छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन :
जांच के दौरान पुलिस ने वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, बीमा, हेलमेट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख, संवाददाता
एकमा, (सारण )। सारण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के तहत शनिवार को एकमा थाना पुलिस ने छपरा–सिवान मुख्य मार्ग स्थित एनएच-531 पर एकमा चट्टी के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व एसआई विनायक राम ने किया। जांच के दौरान पुलिस ने वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, बीमा, हेलमेट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की। इस दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, आवश्यक कागजात के अभाव, हेलमेट नहीं पहनने तथा ट्रिपल लोडिंग जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल आठ वाहनों का चालान काटते हुए 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला। अचानक चलाए गए इस अभियान से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर चलने की अपील की।
//








