AMIT LEKH

Post: मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत

पटना से विशेष ब्यूरो रिपोर्ट : 

पूर्णिया के एक भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। मुजफ्फरपुर जिला के बोचहां थाना क्षेत्र के आदिगोपालपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने स्कूटी को पीछे से ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

फोटो : अमिट लेख

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़दिया.मृतकाओं की पहचान बोचहां के शर्फुद्दीनपुर (गोपालपुर) निवासी नेहा कुमारी (20 वर्ष) और निशु कुमारी (22 वर्ष) के रूप में हुई है. इस घटना के बाद शर्फुद्दीनपुर गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.मिली जानकारी के अनुसार, नेहा और निशु दोनों सहेलियां थीं और एक निजी बैंक के महिला समूह में फाइनेंस कर्मी के रूप में काम करती थी। शनिवार को दोनों अपनी स्कूटी (संख्या- BR06DQ8161) पर सवार होकर शर्फुद्दीनपुर से मुजफ्फरपुर शहर की ओर जा रही थीं. इसी दौरान आदिगोपालपुर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार (वीआईपी नंबर- BR01BB0001) ने उन्हें रौंद दिया.फॉर्च्यूनर पूर्णिया की तरफ से आ रही थी। बताया जाता है कि पूर्णिया से जो कर आ रही थी वह एक पूर्णिया के भाजपा नेता की कार थी।

Leave a Reply

Recent Post