AMIT LEKH

Post: 124 किलो गांजा के साथ बोलेरो जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

124 किलो गांजा के साथ बोलेरो जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

बोलेरो जब्त, दो तस्करों के हलक से लाखों का मादक पदार्थ बरामद

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाने की पुलिस ने शनिवार को मादक पदार्थ एवं तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 क्विंटल 24 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है।

फोटो : मोहन सिंह

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्यवाही में पुलिस ने एक बोलेरो वाहन को जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया हैं जबकि बाइक सवार दो अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष मझौलिया अमर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मझौलिया-महना मुख्य सड़क पर चैलाभार गांव के समीप वाहन जांच एवं घेराबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने मौके से कुल 1 क्विंटल 24 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रक्सौल के कौड़िहार चौक निवासी दीपक कुमार (27), पिता पारस साह, तथा बेतिया आईटीआई निवासी अनुज कुमार (18), पिता पन्नालाल पासवान, के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि गांजे की यह खेप रक्सौल से लाकर लोहियरिया पहुंचाई जानी थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की तत्परता से तस्करों की योजना विफल हो गई और पूरी खेप जब्त कर ली गई। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि फरार दोनों तस्करों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस इस मामले में तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Recent Post