AMIT LEKH

Post: बहुआर : सीसी सड़क निर्माण शिलान्यास से ग्रामीणों में खुशी की लहर

बहुआर : सीसी सड़क निर्माण शिलान्यास से ग्रामीणों में खुशी की लहर

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

पंचायत भवन से पश्चिम स्थित विनय पटेल के घर तक तथा नरेंद्र दीक्षित एवं वीरेंद्र यादव के घर से बहुआर खुर्द तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

महराजगंज/निचलौल, (तैयब अली चिश्ती)। सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उत्तर प्रदेश पंचायतीराज समिति के सभापति प्रेम सागर पटेल ने गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा से सटे बहुआर गांव में सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर शिलान्यास किया। सड़क निर्माण की सौगात मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

निर्माण कार्य के अंतर्गत पंचायत भवन से पश्चिम स्थित विनय पटेल के घर तक तथा नरेंद्र दीक्षित एवं वीरेंद्र यादव के घर से बहुआर खुर्द तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। बरसात के दिनों में कच्चा मार्ग कीचड़युक्त हो जाने से लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सीसी सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।

फोटो : चिश्ती

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रेम सागर पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि यहां के लोगों को भी बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर विनय पटेल, राम निधि पटेल, अरविंद, रामदास, धर्मेंद्र दास, महेंद्र यादव, रोहित प्रताप, पवन पटेल, श्याम सुंदर गुप्ता, अंबरीश तिवारी, हैदर अली, महेंद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent Post