AMIT LEKH

Post: महराजगंज : एसएसबी ने लगाया निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर

महराजगंज : एसएसबी ने लगाया निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

एसएसबी के निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर में 200 से अधिक ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा गुरुवार को सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम बैठवलिया स्थित बाबा ज्ञान दास शिशु ज्ञान लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के विभिन्न सीमावर्ती गांवों से पहुंचे 200 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर का नेतृत्व द्वितीय कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. अमित त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि एसएसबी केवल भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के स्वास्थ्य, कल्याण और सामाजिक विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे चिकित्सा शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके घर के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा एवं अन्य सामान्य बीमारियों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में उपचार कराने की सलाह भी दी गई। ग्रामीणों ने एसएसबी द्वारा आयोजित इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर की सराहना करते हुए कहा कि दूरदराज के सीमावर्ती इलाकों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहे हैं। एसएसबी के इस जनकल्याणकारी प्रयास से क्षेत्र के लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

Comments are closed.

Recent Post