बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर के खेल मैदान में 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल इंटरनेशनल अंडर 17 बालिका वर्ग के दूसरे दिन का एक तरफा मुकाबले देखने को मिली
प्रीति कुमारी ने खेल प्रारंभ होने के 2 मिनट के अंदर ही एक शानदार गोल दाग कर टीम की शुरुआती बढ़त दिला दी
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में शहर के रेल परिसर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर के खेल मैदान में 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल इंटरनेशनल अंडर 17 बालिका वर्ग के दूसरे दिन का एक तरफा मुकाबले देखने को मिली।

बेतिया के शानदार प्रदर्शन तथा रोमांचक खेल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दूसरे दिन के मैच में पश्चिम चंपारण बालिका टीम का मुकाबला कैमूर के साथ समय 8:00 बजे पूर्वाह्न से प्रारंभ हुआ। पश्चिम चंपारण के शानदार आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए कैमूर को 8 -0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। प्रीति कुमारी ने खेल प्रारंभ होने के 2 मिनट के अंदर ही एक शानदार गोल दाग कर टीम की शुरुआती बढ़त दिला दी। इसके बात बेतिया की खिलाड़ियों ने मैच पर इतनी मजबूत पकड़ बना ली कि कैमूर को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। प्रीति कुमारी में खुद तीन गोल दागी जबकि अन्य स्टार खिलाड़ी बिंदिया कुमारी व रितिका कुमारी ने खेल मैदान पर गोल की बौछार करते हुए 2-2 गोल पूरी की तथा मध्यांतर के बाद भी गीता कुमारी में एक गोल दाग कर पश्चिम चंपारण को एक अलग पहचान बना ली।

विजय कुमार पंडित जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि टीम को बेहतर प्रदर्शन ,प्रतिभा, अनुशासन ,स्कील जांच कर पश्चिम चंपारण की टीम को उतारा गया है। ये सभी बच्चियों गौनाहा प्रखंड के उच्च विद्यालय बखरी की है। आगे उन्होंने बताया कि सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसके तहत एक ही विद्यालय के विजेता खिलाड़ी जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन करती है। उन्होंने बताया कि आज ही सेमीफाइनल मुकाबला मेजबान जिला समस्तीपुर के साथ समय 4 -10 अपराहन से प्रारंभ हुआ जिसके तहत मध्यांतर से पूर्व अनु कुमारी ने एक गोल करके टीम को बढ़त दिलाई। उसके तुरंत बाद ही स्टार खिलाड़ी प्रीति कुमारी ने एक और गोल करके फाइनल के लिए जगह पक्की करने की और आगे बढ़ रही है। उधर राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी आयु वर्ग अंडर 17 बालक वर्ग प्रतियोगिता बीएसएफ फुटबॉल ग्राउंड 132 वीं बटालियन खगड़ा किशनगंज में प्रतियोगिता के दूसरे दिन पश्चिम चंपारण बनाम सिवान के बीच खेला गया जिसमें पश्चिम चंपारण के लाल अजीत कुमार ने 18 वें मिनट में एक गोल दाग कर अपने टीम को बढ़ा दिला दी। सिवान की टीम मध्यांतर के बाद पश्चिम चंपारण की टीम पर दबाव बनाए रखी लेकिन गोलकीपर अनिल कुमार की साहस , कर्मठता के बल पर एक भी गोल करने में नाकाब रही। मध्यांतर के बाद राज कुमार ने एक और गोल दाग कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा कर दिया ।इस प्रकार पश्चिम चंपारण की बालक टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई। किशनगंज से टीम कोच महताब आलम व श्याम चौधरी ने हमें दूरभाष पर बताया कि पश्चिम चंपारण की पूरी टीम मजबूत, समन्वय तथा अनुभव से परिपूर्ण है । ये सभी खिलाड़ी एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण राज संपोषित उच्च माध्यमिक विद्यालय हर्नाटांड़ के हैं। टीम प्रभारी के रूप में तरुण प्रकाश वरीय खिलाड़ी को किशनगंज के लिए प्राधिकृत किया गया है। टीम के जीत पर खेल विभाग, जिला प्रशासन अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।








