AMIT LEKH

Post: पत्रकारिता, सामाजिक सारोकार और पर्यावरण संरक्षण पर मंथन

पत्रकारिता, सामाजिक सारोकार और पर्यावरण संरक्षण पर मंथन

छपारा से हमारे उप संपादक के.के. सिंह सेंगर का संकलन :

एकमा में जेपी सेनानी व वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार श्रीवास्तव का हुआ स्वागत

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

एकमा, (सारण)। रविवार की देर शाम नवबिहार टाइम्स अखबार के उप संपादक एवं जेपी सेनानी अजय कुमार श्रीवास्तव अपने पैतृक जिले के भ्रमण के दौरान सड़क मार्ग से एकमा पहुंचे। इस दौरान वे एकमा बस स्टैंड के समीप समाजसेवी योगेंद्र शर्मा के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर कुछ देर के लिए रुके, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

फोटो : अमिट लेख

स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व नवबिहार टाइम्स अखबार के सारण जिला ब्यूरो चीफ एवं शिक्षाविद के. के. सिंह सेंगर व समाजसेवी योगेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी योगेंद्र शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार मोतीचंद प्रसाद, संजीत कुमार अकेला, कामरेड विक्रमा मांझी, समाजसेवी लाल बाबू सिंह, पीयूष कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर पत्रकारिता की बदलती चुनौतियों, समसामयिक राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। यहां मौजूद सभी ने निष्पक्ष और जनपक्षीय पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल देते हुए समाज के विकास में मीडिया की सकारात्मक भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर सरकार की महत्वाकांक्षी जल-जीवन-हरियाली योजना पर भी चर्चा हुई। पर्यावरण संरक्षण के लिए सारण जिले में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियानों की सराहना की गई। विशेष रूप से वर्तमान में दैनिक भास्कर द्वारा संचालित पौधारोपण अभियान की पहल को अनुकरणीय बताते हुए इसे जनभागीदारी से और व्यापक बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों में मीडिया एवं सामाजिक संगठनों की संयुक्त भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, व्यवसायी, समाजसेवी एवं पत्रकार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent Post