AMIT LEKH

Post: जिलाधिकारी ने DEO कार्यालय का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने DEO कार्यालय का किया निरीक्षण

विशेष ब्यूरो रिपोर्ट, पटना : 

जिलाधिकारी ने DEO कार्यालय में मौके पर अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना/मोतिहारी, (दिवाकर पाण्डेय)। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, बायोमैट्रिक उपस्थिति और जन शिकायतों की समीक्षा की। बिना अनुमति अनुपस्थित मिले कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने और नियमानुसार वेतन कटौती के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को एक महीने के भीतर सेवांत लाभ और एरियर से जुड़े सभी लंबित मामलों का निष्पादन करने और 15 दिनों के भीतर सभी जन शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर विशेष शिविर लगाकर मामलों का निपटारा किया जाए। इसके साथ ही शिकायतों का विधिवत रिकॉर्ड रखने, नियमित समीक्षा करने और बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश देते हुए लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Recent Post