बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
डायवर्सन टूटने के कारण हरदिया से रामपुर जाने वाले लोगों को सैनिक सड़क का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। लगातार बारिश और पानी के तेज बहाव के कारण मैनाटांड़ प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा सड़क परियोजना के निर्माणाधीन 74 नंबर पुल का बनाया गया अस्थायी डायवर्सन टूट गया है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है।

डायवर्सन टूटने के कारण हरदिया से रामपुर जाने वाले लोगों को सैनिक सड़क का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई है। सड़क पर पानी का बहाव जारी रहने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है और छोटे-बड़े वाहनों के फंसने का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द डायवर्सन की मरम्मत कराने तथा सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।








