AMIT LEKH

Post: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के बाद हटाए गए गृह रक्षक

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के बाद हटाए गए गृह रक्षक

बेतिया से उप -सांपदक कविता 

पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज से मामले की जांच कराई गई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज 

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। शिकारपुर थाना क्षेत्र से संबंधित एक गृह रक्षक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया के संज्ञान मे आया, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज से मामले की जांच कराई गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज के जांच प्रतिवेदन के आधार पर गृहरक्षक 262757 उमेश कुमार को तत्काल प्रभाव से शिकारपुर थाना से क्लोज कर उन्हें कर्तव्य से वंचित करते हुए उसका बंधपत्र खंडित करने की कार्रवाई की गई है। पश्चिम चम्पारण पुलिस भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति पर कार्य करती है। किसी भी पुलिसकर्मी अथवा गृह रक्षक द्वारा भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता अथवा अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर कठोर एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

“बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था के संधारण में अपने सर्वोत्कृष्ट स्तर के लिए प्रतिबद्ध है”

Leave a Reply

Recent Post