AMIT LEKH

Post: बेतिया में बिजली के पोल में दौड़ा करंट, चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत

बेतिया में बिजली के पोल में दौड़ा करंट, चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत

विशेष ब्यूरो पटना की रिपोर्ट : 

 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। पश्चिम चंपारण के बेतिया में करंट लगने से एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गयी। बिजली के पोल में करंट आने के कारण ई-रिक्शा चालक उसकी चपेट में आ गया, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

फोटो : दिवाकर पाण्डेय

इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना बेतिया के बसवरिया पीपल चौक की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ई-रिक्शा चालक यात्रियों को लेकर खड्डा से बेतिया आ रहा था। उसमें सवार एक यात्री ने बताया कि पीपल चौक के पास सड़क पर जाम लगा हुआ था। इसी दौरान अन्य वाहनों को साइड देने के दौरान ई-रिक्शा चालक सड़क किनारे लगे लोहे के बिजली पोल के संपर्क में आ गया। जिसमें पहले से करंट आ रहा था। करंट लगने से ई-रिक्शा चालक की मौके पर मौत हो गयी। मृतक की पहचान सरिसवा निवासी सुरेश प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र सन्नी पटेल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही घटना की जानकारी बिजली विभाग को भी दी गयी है।

Leave a Reply

Recent Post