AMIT LEKH

Post: बाढ़ विभीषिका : जागरूक प्रशासनिक व्यवस्था का कलई खोला बगहा क्षेत्र का वायरल वीडियो

बाढ़ विभीषिका : जागरूक प्रशासनिक व्यवस्था का कलई खोला बगहा क्षेत्र का वायरल वीडियो

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

बगहा से बडी खबर जहां बाढ़ के बीच कंधे पर बच्चे को लेकर नदी पार करता पिता, वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। सीमावर्ती नेपाल के तराई क्षेत्र एवं गंडक के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब प• चंपारण में साफ दिखने लगा है। गंडक, मसान समेत पहाड़ी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

फोटो : मोहन सिंह

इसी बीच रामनगर प्रखंड के सुदूरवर्ती दोन क्षेत्र से एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक पिता अपने बच्चे को कंधे पर बैठाकर उफनती नदी की तेज धारा पार कर स्कूल पहुंचाता नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, नेपाल में भारी वर्षा के बाद आज फिर वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 1.34लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

गंडक नदी मे आज इसके बाद नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है और दियारा के निचले इलाके जलमग्न होने लगे हैं। जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट पर हैं तथा लोगों से नदी किनारे नहीं जाने की अपील की गई है । सड़क, पुल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। वायरल वीडियो में भी एक बेबस पिता ग्रामीणों की मदद से बच्चे को सुरक्षित नदी पार कर स्कूल पहुंचाता दिखाई देता है।

Comments are closed.

Recent Post