AMIT LEKH

Post: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया छतौनी में मुख्य पथ का निरीक्षण

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया छतौनी में मुख्य पथ का निरीक्षण

विशेष ब्यूरो पटना का संकलन : 

एनएच डिवीजन मोतिहारी के परियोजना निदेशक के साथ मोतिहारी स्थित छतौनी चौक के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
मोतिहारी, (संवाददाता)। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा नगर आयुक्त आशीष कुमार, सदर एसडीओ अरुण कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार एवं एनएच डिवीजन मोतिहारी के परियोजना निदेशक के साथ मोतिहारी स्थित छतौनी चौक के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम के द्वारा निर्देश दिया गया कि छतौनी के आसपास मेनरोड पर ऑटो सहित छोटे वाहन को खड़ा नहीं होने दें, इससे जाम की समस्या बनती है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को निर्देश दिया गया छतौनी के आसपास के क्षेत्रों का लगातार विजिट करें। परियोजना निदेशक एनएच डिवीजन मोतिहारी को निर्देश दिया गया कि निर्माणाधीन पुल के पास सर्विस रोड को जल्द से मोटरेबल बनाएं। सड़क पर बन गए गड्ढे को तुरंत ठीक कराएं ताकि कोई दुर्घटना नहीं हो।

Comments are closed.

Recent Post