AMIT LEKH

Post: डायल-112 चालक के शराब सेवन करने पर प्राथमिकी दर्ज

डायल-112 चालक के शराब सेवन करने पर प्राथमिकी दर्ज

विशेष ब्यूरो पटना का संकलन :

मोतिहारी पुलिस की निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई, शराब सेवन की पुष्टि होने पर डायल-112 चालक के विरूद्ध दर्ज हुआ प्राथमिकी 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

मोतिहारी, (संवाददाता)। पूर्वी चम्पारण जिला के आदापुर थाना में डायल-112 पर प्रतिनियुक्त चालक रणविजय कुमार सिंह (आर्मी न0-14835303L) दिनांक 03.07.2026 से अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित (फरार) चल रहे थे। दिनांक 16.07.2026 को मटियरवा बॉर्डर के समीप उक्त चालक को शराब के नशे में चार अन्य व्यक्तियों के साथ हो-हल्ला करते हुए पाया गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों द्वारा उनका वीडियो भी बनाया गया। साथ ही, उक्त व्यक्ति द्वारा स्वयं डायल-112 पर कॉल कर सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होने पर डायल-112 की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची तथा चालक रणविजय कुमार सिंह को अभिरक्षा में लेकर आदापुर थाना लाई। इसके उपरांत उन्हें चिकित्सीय परीक्षण एवं एल्कोहल जांच हेतु भेजा गया, जिसमें उनके द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। इस संबंध में आदापुर थाना काण्ड सं0-249/26, दर्ज कर अग्रेतर विधिसमत कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post