AMIT LEKH

Post: थाना चौक परिसर में थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

थाना चौक परिसर में थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने कहा कि प्रकृति की रक्षा, पर्यावरण का संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधारोपण हम सभी का नैतिक दायित्व है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना चौक परिसर में थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने कहा कि प्रकृति की रक्षा, पर्यावरण का संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधारोपण हम सभी का नैतिक दायित्व है। वृक्ष न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे, ताकि धरती को हरा-भरा, स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Recent Post