AMIT LEKH

Post: योग्य नागरिक बनकर अपने देश, समाज और परिवार की करें ईमानदार सेवा : गरिमा

योग्य नागरिक बनकर अपने देश, समाज और परिवार की करें ईमानदार सेवा : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

उत्तम शिक्षा, श्रेष्ठ संस्कार ग्रहण करके और योग्य नागरिक बने तथा अपने देश, समाज और परिवार की करें ईमानदारी से सेवा : गरिमा

नगर निगम के शेखौना सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) के उद्घाटन समारोह में बच्चों से बतौर मुख्य अतिथि बोलीं महापौर

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा रविवार को नगर निगम क्षेत्र शेखौना सहित बिहार भर के 551 मॉडल स्कूल (सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय) का विधिवत शुभारंभ किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

इस मौके पर शेखौना के सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) में आयोजित समारोह नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया के मुख्य अतिथि रहीं। पहले स्काउट और गाइड की ओर से आयोजित परेड में महापौर श्रीमती सिकारिया को सलामी देने के बाद प्रधानाध्यापिका ऋतु झा के द्वारा विद्यालय परिवार की ओर से महापौर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि शिक्षा सर्वोपरि है. मैं स्वयं अपनी उत्तम शिक्षा श्रेष्ठ संस्कार और समाज की निःस्वार्थ सेवा का व्रत लेकर आप सभी तक पहुंचीं हूं।

छाया : अमिट लेख

इस लिए आप विद्यार्थियों से मैं अपील करूंगी कि अपने उत्तम शिक्षा और श्रेष्ठ संस्कार ग्रहण करते हुए एक योग्य नागरिक बनकर अपनी रुचि और पसंद के क्षेत्र बड़ी उपलब्धि के साथ अपने देश,समाज और परिवार की ईमानदारी से सेवा करें। तभी आपका जीवन सफल होगा। वही प्रधानाध्यापिका ऋतु झा ने कहा कि हमारे बिहार सरकार की इस अनूठी पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है।

Comments are closed.

Recent Post