AMIT LEKH

Post: वर्चुअल माध्यम से एकमा में सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

वर्चुअल माध्यम से एकमा में सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन : 

बेगूसराय से 551 मॉडल स्कूलों का एक साथ सीएम ने डिजिटल माध्यम से किया लोकार्पण

एकमा कार्यक्रम में प्रखंड व अंचल प्रशासन जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति रही चर्चा का विषय

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख, संवाददाता
छपरा, (सारण)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बेगूसराय जिले में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम के जरिए सारण जिले के एकमा प्रखंड स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का शुभारंभ किया।

फोटो : अमिट लेख

इस दौरान उन्होंने राज्यभर के 551 मॉडल स्कूलों का एक साथ डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। एकमा नगर पंचायत स्थित अलख नारायण सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

छाया : अमिट लेख

इसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक सारिका द्विवेदी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बच्चा सिंह, नगर पंचायत की मुख्य पार्षद श्वेता रानी, बीडीओ डॉ. अरुण कुमार, सीओ रवि शेखर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार, प्रधानाध्यापक मंजीत कुमार तिवारी, दीपक कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चैतेंद्रनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा तथा अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर, फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर स्थानीय स्तर पर विद्यालय का उद्घाटन किया।

छाया : अमिट लेख

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मॉडल स्कूल के शुभारंभ से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं और बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। समारोह में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बच्चा सिंह, नगर पंचायत की मुख्य पार्षद श्वेता रानी, बीडीओ डॉ. अरुण कुमार, सीओ रवि शेखर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार, प्रधानाध्यापक मंजीत कुमार तिवारी, दीपक कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चैतेंद्रनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, बीस सूत्री अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, पीओ मनीष कुमार, अखिलेश्वर प्रसाद भोला, विकास सिंह, राजेश कुमार सिंह, अविनाश कुमार सिंह ‘टुन्ना’, रंजन कुमार, राजेश कुमार, शिक्षिका मनोरमा कुमारी, सुरेश सिंह, प्रमोद शाही, बच्चू लाल सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

आमंत्रण के बावजूद नहीं पहुंचे सांसद, विधायक और विधान पार्षद :

उद्घाटन समारोह का एक महत्वपूर्ण पहलू जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति भी रही। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार ने पत्रांक-522, दिनांक 18 जुलाई 2026 के माध्यम से सांसद, विधायक और विधान पार्षद सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण भेजा था।

छाया : अमिट लेख

हालांकि आमंत्रित जनप्रतिनिधियों में से कोई भी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुआ। उनकी अनुपस्थिति समारोह के दौरान चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि इसके पीछे संबंधित जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई आधिकारिक कारण सार्वजनिक नहीं किया गया।

Leave a Reply

Recent Post