AMIT LEKH

Post: बिग ब्रेकिंग : सिरिसिया-बेलहवा मदनपुर पंचायत के मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

बिग ब्रेकिंग : सिरिसिया-बेलहवा मदनपुर पंचायत के मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

इंडो-नेपाल सीमा से विशेष न्यूज़ ब्यूरो की रिपोर्ट : 

सिरिसिया-बेलहवा मदनपुर पंचायत के मुख्य मार्ग पर हजारों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं

बगहा–वाल्मीकिनगर मार्ग पूरी तरह जाम

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य पथ से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। सिरिसिया-बेलहवा मदनपुर पंचायत के मुख्य मार्ग पर हजारों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं और बगहा–वाल्मीकि नगर मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कल पंचायत के एक लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति के खेत से लौटने के दौरान एक गोह (मॉनिटर लिज़र्ड) द्वारा उठा ले जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद से संबंधित व्यक्ति का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

आरोप है कि घटना की सूचना रात में वन विभाग के अधिकारियों को देने का प्रयास किया गया, लेकिन जवाब मिला कि “रात ज्यादा हो गई है, कल देखा जाएगा।” इसी कथित लापरवाही से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में वन्यजीवों से जुड़ी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन वन विभाग समय पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। उनका सवाल है कि ऐसी घटनाओं की जिम्मेदारी आखिर किसकी है और आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी? फिलहाल सड़क जाम होने से बगहा–वाल्मीकि नगर मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित है। प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की प्रतीक्षा की जा रही है। स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।

(नोट: इस समाचार में कुछ दावे स्थानीय ग्रामीणों के आरोप और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हैं। संबंधित विभाग का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।)

Leave a Reply

Recent Post