AMIT LEKH

Post: मनुआपुल थाना : प्रेम प्रसंग के मामले में हुई मेहंदियाबाड़ी के असलम की हत्या

मनुआपुल थाना : प्रेम प्रसंग के मामले में हुई मेहंदियाबाड़ी के असलम की हत्या

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनिकी आसूचनाओं के आधार पर त्वारित कार्रवाई करते हुए तीन घंटो के अंदर अज्ञात शव की पहचान शेख असलम उम्र 23 वर्ष जो गौनाहा के रूप में की गई 

असलम की पत्नी के दो भाई गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 23 जुलाई 26 को समय 08:30 बजे मनुआपुल थानान्तर्गत एक अज्ञात व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर शव श्रीनगर स्कूल के पास फेंकने के सूचना पर वरिय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम द्वारा अविलंब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01, बेतिया के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

उक्त गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनिकी आसूचनाओं के आधार पर त्वारित कार्रवाई करते हुए तीन घंटो के अंदर अज्ञात शव की पहचान शेख असलम उम्र 23 वर्ष जो गौनाहा के रहने वाला है किया गया, जो मनुआपुल में अपने नानी घर मेंहंदिया वाड़ी में रहता था के रूप में किया गया तथा इस कांड में संलिप्त दो अपराधकर्मियों 1. शाहिद खाँ उर्फ शाहिद खान उम्र 21 वर्ष पिता मैनुद्दीन खान 2. मैनुद्दीन खान उर्फ मैनुद्दीन खाँ पिता हाफिज उर्फ हाफिज खॉ जो दोनों सा० गौनाहा वार्ड नं0-07 थाना गौनाहा, जिला प० चम्पारण, बेतिया के रहनेवाले हैं को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शाहिद खान द्वारा बताया गया कि इनकी बहन से मृतक शेख असलम इनके परिवार के इच्छा के विरूद्ध शादी किये थे जिससे अभियुक्तगण काफी नाराज चल रहे थे। इसी कारण उक्त अभियुक्तों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर इस घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल एवं अन्य सामाग्रियों को बरामद किया गया तथा आवदेक जाकिर हुसैन के लिखित आवेदन के आधार पर मनुआपुल थाना कांड सं0-126/26, दिनांक-23.07.2026, धारा-103 (1)/3(5) भा०न्या०सं० अंकित किया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति :

1. शाहिद खॉ उर्फ शाहिद खान उम्र 21 वर्ष पिता मैनुद्दीन खान

2. मैनुद्दीन खान उर्फ मैनुद्दीन खॉ पिता हाफिज उर्फ हाफिज खॉ दोनों सा० गौनाहा वार्ड नं0-07 थाना गौनाहा जिला प० चम्पारण बेतिया।

बरामद :

(1) एक डायगर चाकू

(2) खून लगा जींस पैंट

(3) एक काला रंग का पल्सर मोटरसाईकिल रजि०नं०-BR22B54097

अपराधिक इतिहास : 

दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

छापामारी दल में शामिल पदा०/कर्मी :

01. अजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, बेतिया।

02. राजेश कुमार, पु०नि०-सह-पर्यवेक्षी-02, सदर बेतिया।

03. शंभूशरण गुप्ता, पु०अ०नि०-सह-थानाध्यक्ष, गौनाहा थाना।

04. रवि कुमार, पु०अ०नि०-सह-थानाध्यक्ष, मनुआपुल थाना।

05. पु०अ०नि० राजेश कुमार, मनुआपुल थाना।

06. पु०अ०नि० मधु कुमारी, गौनाहा थाना एवं मनुआपुल थाना के सशस्त्र बल ।

Leave a Reply

Recent Post