AMIT LEKH

Post: पटना पहुंचते ही एक्शन में आए तेजस्वी यादव, सरकार को दिया अल्टीमेटम

पटना पहुंचते ही एक्शन में आए तेजस्वी यादव, सरकार को दिया अल्टीमेटम

रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो पटना

फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

–  अमिट लेख

पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। करीब तीन हफ्तों तक बिहार से बाहर रहे तेजस्वी यादव पटना पहुंचे ही एक्शन में आ गए हैं। पटना पहुंचने के बाद तेजस्वी ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर 24 घंटे में छात्रों पर हुए केस वापस नहीं लिए गए तो बड़ा आंदोलन होगा। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के बाद वह सीधे मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने सीवान में बिहार बंद के दौरान फायरिंग में घायल हुए तीनों छात्रों से मुलाकात की। दरअसल, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे और पुलिस की बर्बरता के खिलाफ 25 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों से हिंसा की खबरें सामने आई थीं। सीवान में बंद समर्थकों के ऊपर फायरिंग की गई, जिसमें गोली लगने से तीन छात्र बुरी तरह से घायल हो गए। सीवान में इलाज के बाद तीनों को पटना स्थित मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है, जहां तीनों का इलाज जारी है। इसी बीच करीब तीन हफ्तों के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना पहुंचे और पटना एयरपोर्ट से सीधे मेदांता पहुंच गए और गोली लगने से घायल हुए तीनों छात्रों से मुलाकात की है। घायलों में शेख मोहल्ला निवासी मो. आरिफ, उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी आकाश कुमार और सीवान के दरौली निवासी विक्की कुमार गौड़ शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार, मो. आरिफ के गले में गोली लगी है और उनकी हालत सबसे अधिक गंभीर बनी हुई है। वहीं, आकाश कुमार के कंधे में और विक्की कुमार गौड़ के पैर में गोली लगी है। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। फिलहाल तीनों का मेदांता अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

Comments are closed.

Recent Post