AMIT LEKH

Post: ‘कारगिल विजय’ के सूत्रधार सैनिकों का अदम्य साहस और बलिदान हमारे महान राष्ट्र का गौरव : गरिमा

‘कारगिल विजय’ के सूत्रधार सैनिकों का अदम्य साहस और बलिदान हमारे महान राष्ट्र का गौरव : गरिमा

रिपोर्ट : उप-संपादक बेतिया 

पश्चिम चंपारण पूर्व सैनिक संघ द्वारा नगर के शहीद स्मारक पर समारोह पूर्वक श्रद्धांजलि का किया गया आयोजन

महापौर ने श्रद्धांजलि के बाद अपने संबोधन में युवा पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम के लिए किया प्रेरक संबोधन में किया प्रोत्साहित

वीर शहीदों के त्याग से प्रेरणा लेकर नशा और भटकाव राष्ट्र विरोधी षड्यंत्रों से दूर रहकर शिक्षा,अनुशासन और राष्ट्र सेवा को जीवन का लक्ष्य बनाने की अपील

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगर के शहीद पार्क में पूर्व सैनिक संघ द्वारा श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई।

फोटो : मोहन सिंह

इस दौरान बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कारगिल विजय दिवस पर आयोजित पूर्व सैनिक संघ की श्रद्धांजलि सभा महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि कारगिल विजय के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अपने अमर शहीदों को शत-शत नमन करती हूं। उनका अदम्य साहस और बलिदान भारतवर्ष जैसे हमारे महान राष्ट्र का गौरव है। आज के पुनीत दिवस पर मेरी अपनी युवा पीढ़ी से विशेष अपील है – कारगिल विजय के वीर शहीदों के त्याग से प्रेरणा लेकर नशा और भटकाव राष्ट्र विरोधी षड्यंत्रों से दूर रहकर शिक्षा,अनुशासन और राष्ट्र सेवा को अपना लक्ष्य बनाएं। जय हिंद।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के वीर जवानों ने अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान का परिचय देते हुए दुश्मनों को करारा जवाब दिया और देश की सीमाओं की रक्षा की। उन्होंने कहा कि कारगिल के अमर वीरों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और देश सेवा की भावना के लिए प्रेरित करता रहेगा।महापौर गरिमा देवी सिकरिया के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम की पूर्व सैनिकों ने सराहना करते हुए इसको समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने वाली एक अत्यंत सराहनीय पहल बताया। जिलाभर से पहुंचे पूर्व सैनिक गण ने महापौर के मूल्यवान सहयोग एवं सम्मानपूर्ण व्यवहार की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को देश के वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान जय, वंदे मातरम् और “वीर शहीद अमर रहें” के नारों से पूरा शहीद पार्क गूंज उठा।

Leave a Reply

Recent Post