AMIT LEKH

Post: आदापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 गाय व एक बछड़ा रेस्क्यू, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

आदापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 गाय व एक बछड़ा रेस्क्यू, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो पटना 

आदापुर थाना पुलिस ने पशु तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल सीमा से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे चार गाय एवं एक बछड़े को सुरक्षित रेस्क्यू किया है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

–  अमिट लेख

मोतिहारी, (दिवाकर पाण्डेय) । पूर्वी चम्पारण जिला के आदापुर थाना पुलिस ने पशु तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल सीमा से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे चार गाय एवं एक बछड़े को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के ग्राम इनरवा में थानाध्यक्ष पूजा कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध बालक, जिसकी पहचान राजा हुसैन के रूप में हुई है, को निरुद्ध किया। वहीं, मौके से फरार हुए दो अन्य संदिग्ध तस्करों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि पशु तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Recent Post