AMIT LEKH

Post: भारी विरोध के बीच मीना बाजार स्थित कराया गया अतिक्रमण मुक्त

भारी विरोध के बीच मीना बाजार स्थित कराया गया अतिक्रमण मुक्त

रिपोर्ट : उप-संपादक बेतिया 

इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमणकर बनाए गए झोपड़ी नुमा एवं पक्का दुकान बुलडोजर से गिरा दिया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। सोमवार को नगर के मीना बाजार स्थित नगर निगम प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ सड़क अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस मौके पर सदर एसडीएम एवं एसडीपीओ-1 के साथ-साथ कई प्रशासनिक दंडाधिकारी मौजूद रहे।

फोटो : मोहन सिंह

इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमणकर बनाए गए झोपड़ी नुमा एवं पक्का दुकान बुलडोजर से गिरा दिया गया। इस क्रम में प्रशासन को दुकानदारों का भारी आक्रोश एवं विरोध का सामना भी करना पड़ा।

छाया : अमिट लेख

बताते चले कि सूत्रों के अनुसार नगर निगम द्वारा 85 अतिक्रमणकारी दुकानदारों को नोटिस दिया गया था, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी थी। इसके बाद ही अतिक्रमण मुफ्त कराया गया।

Comments are closed.

Recent Post