संकलन : विशेष ब्यूरो पटना
एक अभियुक्त रंगे हाथ गिरफ्तार साथ ही चोरी की मोटरसाईकिल एवं मोटरसाईकिल के अन्य पार्ट्स बरामद
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
मोतिहारी, (दिवाकर पाण्डेय)। कल्याणपुर पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी करते हुए चोरी के मोटर साईकिल का कटींग करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोर किया है। सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मननपुर में बंका महतो एवं तेरस महतो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित रूप से चोरी की गाड़ियों की खरीद-बिक्री कर उनके पार्ट्स अलग-अलग कर बेचते हैं। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में बंका महतो, पे०-बाबुलाल महता, सा०-मननपुर, थाना-कल्याणपुर, जिला-पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी को चोरी की गाड़ी खोलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में काण्ड दर्ज कर, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है साथ ही अन्य संलिप्त अभियुक्तों के गिरफ्तरी हेतु छापेमारी जारी है।








