AMIT LEKH

Post: ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिगों के शोषण का भंडाफोड़

ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिगों के शोषण का भंडाफोड़

रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो पटना

शिवहर पुलिस ने दो बच्चियों को कराया मुक्त, दो संचालक गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

शिवहर, (दिवाकर पाण्डेय)। मानव तस्करी, बाल श्रम और नाबालिगों के शोषण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नया सवेरा 3.0 के तहत शिवहर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। तरियानी थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान ऑर्केस्ट्रा में काम कराई जा रही दो नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया, जबकि ऑर्केस्ट्रा के दो संचालकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई यातायात डीएसपी सह एएचटीयू (मानव व्यापार विरोधी इकाई) के नोडल पदाधिकारी भाई भरत के नेतृत्व में गठित जिला टास्क फोर्स ने गुप्त सूचना के आधार पर तरियानी थाना क्षेत्र के सुमहूती गांव के समीप की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो नाबालिग बच्चियों को ऑर्केस्ट्रा से मुक्त कराया और मौके से दोनों संचालकों को गिरफ्तार कर लिया। मुक्त कराई गई बच्चियों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत कर उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार संचालकों के विरुद्ध बाल संरक्षण एवं मानव तस्करी का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है ।

Comments are closed.

Recent Post