AMIT LEKH

Post: नगर सीआरसी एकमा में कक्षा 4 से 8 तक के एफएलएन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

नगर सीआरसी एकमा में कक्षा 4 से 8 तक के एफएलएन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

संकलन : उप-संपादक छपरा 

प्रशिक्षण में नगर सीआरसी के अंतर्गत आने वाले 11 प्राथमिक एवं 8 मध्य विद्यालयों सहित कुल 19 विद्यालयों के 54 शिक्षकों ने भाग लिया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

–  अमिट लेख, संवाददाता

एकमा, (सारण)। जिले के नगर पंचयात एकमा बाजार स्थित नगर सीआरसी अंतर्गत अलख नारायण सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, एकमा परिसर में कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए भाषा एवं गणित विषय में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) अभियान के तहत एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में नगर सीआरसी के अंतर्गत आने वाले 11 प्राथमिक एवं 8 मध्य विद्यालयों सहित कुल 19 विद्यालयों के 54 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मास्टर ट्रेनर डॉ. शशि भूषण शाही, अभियान की नोडल शिक्षिका अंजना मिश्रा, सीआरसी समन्वयक अरुण कुमार सिंह तथा संचालिका सारिका द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

फोटो : संवाददाता

प्रशिक्षण सत्र का संचालन करते हुए मास्टर ट्रेनर डॉ. शशि भूषण शाही ने 54 प्रतिभागी शिक्षकों को एफएलएन अभियान की अवधारणा, उद्देश्य एवं क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने भाषा एवं गणित विषय में विद्यार्थियों की आधारभूत दक्षताओं के आकलन की प्रक्रिया, विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई शिक्षण सामग्री के प्रभावी उपयोग, गतिविधि आधारित शिक्षण तथा अधिगम परिणामों में सुधार की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों की वास्तविक सीखने की स्थिति का आकलन कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण योजना तैयार करना है। इस अवसर पर नोडल शिक्षिका अंजना मिश्रा ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक शिक्षक की सक्रिय भूमिका से ही बच्चों में पढ़ने, लिखने एवं गणना करने की बुनियादी क्षमता को सुदृढ़ बनाया जा सकता है। वहीं सीआरसी समन्वयक अरुण कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारियों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी शिक्षकों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए एफएलएन अभियान को सफल बनाने तथा विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में अपेक्षित सुधार लाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इसके पूर्व एकमा नगर सीआरसी संचालक सारिका द्विवेदी, समन्वयक अरुण कुमार सिंह, मास्टर प्रशिक्षक डॉ शशि भूषण शाही आदि ने संयुक्त दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में शिक्षक-शिशिका संध्या कुमारी, माला कुमारी, रजनीश कुमार, पप्पू कुमार, सुनीता देवी, नसीम अंसारी आदि अन्य शामिल थे।

Comments are closed.

Recent Post