“बेतिया-ब्रेकिंग”
जांच के क्रम में एक बैगन-R गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर DL5CF-3395 को रोक कर जांच किया गया तो गाड़ी में रखा कुल 11 पैकेट कुल 92.693 मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र से बैगनार गाड़ी में रखा 92.693 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार। उक्त जानकारी देते हुए नरकटियागंज एसडीपीओ जेपी सिंह ने बताया कि 27 जुलाई 26 को सायं में वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम पश्चिम चंपारण बेतिया को एक गुप्त सूचना मिली कि नेपाल की तरफ से गांजा का भारी खेप गाड़ी से निकलने वाला है।

मिली गुप्त सूचना के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा पुरुषोत्तमपुर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर सैनिक रोड पर वाहन जांच करने का निर्देश दिया गया। जांच के क्रम में एक बैगन-R गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर DL5CF-3395 को रोक कर जांच किया गया तो गाड़ी में रखा कुल 11 पैकेट कुल 92.693 मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ। गाड़ी के चालक को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुरुषोत्तमपुर थाना में काण्ड अंकित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
1. मादक पदार्थ(गांजा)-92.693 किलोग्राम।
2. बैगनार गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर-DL5CF-3395
गिरफ्तारी
1. राजकुमार कुशवाहा, पिता सुरेश प्रसाद कुशवाहा, ग्राम निमुइया वार्ड नंबर, 6 थाना नवलपुर जिला पश्चिम चंपारण बेतिया।
बेतिया, पुलिस अपराध नियंत्रण विधि व्यवस्था संधारण एवं अवैध कार्यकलापों के रोकथाम के लिए सर्वोत्कृष्ट के लिए सदैव तत्पर।








