रिपोर्ट : उप-संपादक बेतिया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। ऑल इंडिया म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन द्वारा आहुत दो सूत्री मांगों के आलोक में पटना,गया, बेतिया, दरभंगा सहित बिहार के सभी शहरी निकायों में हड़ताल का व्यापक असर रहा है।

निकायों में सफाई कर्मी सुबह 6 बजे से ही सैकड़ों की संख्या नगर निगम,नगर परिषद , नगर पंचायत के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का बैनर लगाकर सरकार के विरुद्ध गगनभेदी नारे लगाने के साथ निकायों का चक्का जाम कर दिये। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ऑल इंडिया म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने बताया की प्रधान सचिव,नगर विकास एवं आवास विभाग को एसोसिएशन द्वारा दिये गये पत्र में दो सूत्री मांगों में से यह है कि “नियमितिकरण एवं सेवा की गारंटी करने तथा दुसरी मांग ठेका,आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त करने” की मांग की गई है। सरकार के अवर सचिव के पहल पर दो बार वार्ता हुयी जो विफल रहा।

बाध्य होकर सूबे के नगर निकायों के कर्मी 30 जुलाई 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आ चुके हैं। आगे जनरल सेक्रेटरी रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने कहा कि कर्मचारियों का उक्त दोनों मांगों को वर्षों पहले माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जायज़ ठहराते हुवे 6 माह का वक्त सरकार को दिया गया था। परन्तु आज तक सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। जनरल सेक्रेटरी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव और सरकार से अपील किया की यूनियनों के प्रतिनिधि मंडल के साथ शीघ्र सम्मानजनक वार्ता कर दोनों जायज़ मांगों को मानते हुवे हड़ताल को समाप्त करायें।








