रिपोर्ट : उप-संपादक बेतिया
उन्होंने मांग किया की पुलिस की गोली या लाठी से घायल सभी आंदोलनकारियों को मुआवजा दे
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। शिक्षा परीक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष तेज़ करने के लिए राज्य व्यापी आह्वान पर बेतिया शहीद पार्क से जूलूस जिला मुख्यालय स्थित बाबा साहेब आंबेडकर के मूर्ती तक पहुंच कर सभा किया। सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने कहा कि भाजपा सरकार अपने किए गए वादे से हमेशा मुकरती रही है। इसलिए हमें आंदोलन तेज़ करना होगा। आगे कहा कि नगर नौसा के सभी आंदोलनकारियों पर से सरकार मुकदमें वापस ले। सरकार अखबार में आंदोलनकारियों को दुर्दांत अपराधी की तरह लुकआउट नोटिस/फोटो जारी करने के लिए माफी मांगे। Rya जिला अध्यक्ष फरहान राजा ने कहा कि सिवान में आंदोलनकारियों पर AK 47 से फायरिंग का आदेश देने वाले अधिकारी पर कार्रवाई कब होंगी? सम्राट सरकार को जबाव देना होगा। उन्होंने मांग किया की पुलिस की गोली या लाठी से घायल सभी आंदोलनकारियों को मुआवजा दे। बिहार के विश्वविद्यालयों में 300 प्रतिशत फीस वृद्धि वापस ले। ऑनर्स में नामांकन के लिए 7.5 सीजीपीए की अनिवार्यता खत्म करो। शिक्षा का बाजारीकरण बंद करे। प्राइवेट विश्वविद्यालय अधिनियम वापस ले। नवीन कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि NTA को भंग कर, सभी रिक्त पदों पर अविलंब बहाली करे! डिग्री कालेजों को विश्वविद्यालयों से अलग करने वाला विधेयक वापस ले। इस अवसर पर सुरेंद्र चौधरी, संजय मुखिया, बिरेंद्र पासवान, संजय यादव, योगेंद्र यादव, धर्म कुशवाहा आदी ने संबोधित किया।








